logo

Walkathon 2023 : जंगल और पेड़ों का होना हमारे अस्तित्व को बचाने के लिए जरूरी है- बोले मुख्य वन संरक्षक

WALKTHAN.jpg

रांची 
रविवार को प्रातः 6:00 बजे वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारंभ वॉकाथन के आयोजन से किया गया। इसका आयोजन स्कूली बच्चों एवं आम लोगों में वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्येश्य से किया गया। कार्यक्रम में रांची के अलग-अलग विद्यालयों से 350 बच्चे, ( NCC, Army, NGO, JAP) एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 400 आम लोग, मुख्य वन संरक्षक एवं अन्य संस्थानों के पदाधिकारी/कर्मचारी सहित 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। पुलिस महानिदेशक, झारखंड एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखंड द्वारा झंडा दिखाकर सभी प्रतिभागियों को पलाश वन सभागार, डोरंडा से रवाना किया गया। प्रतिभागियों ने पैदल चलकर कडरू रोड-अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होते वापस पलाश सभागार तक की दूरी तय की। 
लोगों को बताई वन की महत्ता 
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखंड के द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आम लोगों को वन एवं वनों के संरक्षण के संदर्भ में जागरूक किया गया। कहा कि जंगल और पेड़ों की अनदेखी से हमारा अस्तित्व खतरे में है। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, झारखंड अजय कुमार सिंह ने वन एवं वनों के संरक्षण हेतु जागरूकता संदेश दिया। वॉकाथन का आयोजन एसआर नटेशा, मुख्य वन संरक्षक के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, झारखंड, डॉ० संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, झारखंड,  शशीकर सामंत, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कुलवंत सिंह,  प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक आदि उपस्थित थे।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N